नई दिल्ली। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टेकओवर अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के Adani Group ने पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी खुद गौतम अडानी ने ट्वीट करके दी। इसकी जानकारी देते हुए अडानी ने लिखा कि, वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर करके हमें प्रसन्नता है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, मुंबई को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए हमारा वादा है। अडाणी समूह बिजनेस, लक्जरी और मनोरंजन के लिए भविष्य का एयरपोर्ट इकोसिस्टम खड़ा करेगा। हम हजारों स्थानीय लोगों को नया रोजगार देंगे।’ बता दें कि अडानी ग्रुप बीते कुछ सालों से एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत बना रहा है। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट का टेकओवर अडानी की तरफ से बड़ा कदम माना जा रहा है।
बता दें कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2019 में देश के प्रमुख एयरपोर्ट का मैनेजमेंट प्राइवेट हाथों में देने के लिए बिडिंग मंगवाई थी। इस बिडिंग में अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के हवाईअड्डों के मैनेजमेंट का ठेका अडानी ग्रुप के पास गया था।
फिलहाल मौजूदा समय में अडानी ग्रुप के पास इन एयरपोर्ट को ऑपरेट करने का 50 साल का ठेका है। एयरपोर्ट मैंनेजमेंट सेक्टर में GMR जैसे बड़े प्लेयर को ध्वस्त कर अडाणी ग्रुप ने ये ठेका हासिल किया था।

















Leave a Reply