Advertisement

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को डबल झटका, हार के बाद लगा जुर्माना

चेन्नई। आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में  यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली छह विकेट की हार के बाद मुंबई इंडियंस  के कप्तान रोहित शर्मा की टीम पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।

दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने इस मैच में वही किया, जो वह पिछले 14 वर्षों से करते आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। मिश्रा ने मैच के बाद कहा, “मैं बस अच्छे एरिया में गेंद डालकर विकेट लेने का प्रयास कर रहा था। मेरा स्टाइल गेंद को धीमी गति से डीप करवाने का होता है। मैं 14 वर्षों से यह करता आ रहा हूं और ज्यादा बदलाव करने के बारे में नहीं सोचता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *