Advertisement

मुंबई के लालबाग इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदे लोग

नई दिल्ली। मुंबई के लालबाग इलाके के बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आ रही है। इमारत में कई लोगों के फंसने की खबर है। वहीं कई लोग जान बचाने के लिए बालकनी से लटकते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पहले आग 19वें मंजिल में लगी। इसके बाद तेजी से आग बाकी के मंजिलों में फैलती चली गई। वहीं, जैसे ही यह खबर सामने आई तो फौरन दमकलकर्मियों को सूचित किया गया।

फिलहाल, भारी संख्या में दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। इमारत में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

कहां और कैसे लगी आग 

यहां हम आपको बताते चले कि मुंबई के लालबाग इलाके के करी रोड की अविघ्ना पार्क में स्थित 60 मंजिला इमारत में यह आग लगी है, जिसमें कई लोगों के फंसने की खबर सामने आ रही है। इमारत में आग लगने की सूचना करीब 12 बजे लगी थी। एक छोटे से धूंए के रूप में फैली यह आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करते हुए पूरे इमारत को अपनी जद में ले गई। आग की विकरालता से खौफजदा हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए बालकनी में लटकने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स बालकनी से लटकते हुए नीचे भी गिर गया।

बहरहाल, मौके पर दमकल की चार गाड़िया विकराल हो रही स्थिति को सामान्य करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मौजूदा मंजर का खौफ देखर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप जा रही है, जिसकी बानगी आप हमारे द्वारा् ऊपर लगाए गए वीडियो में देख ही चुके हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि अभी तक इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *