Advertisement

मुंबई में बारिश का कहर, मलाड वेस्ट में 4 मंजिला इमारत ढही, 11 लोगों की मौत

नई दिल्ली। मुंबई में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बुधवार को बीती रात करीब 11 बजे रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 घायल हो गए। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें  बाहर निकालने का काम जारी है।

एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने बताया कि, कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं। पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय विधायक और मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और अन्य शीर्ष पुलिस और नागरिक अधिकारियों के अलावा बचाव और राहत कार्यों का निर्देश दिया। जिन पीड़ितों की पहचान की गई ह, उनके नाम हैं : अरिफा शेख, (9) झोनी इराना, (13) और एक ही परिवार के नौ सदस्य – अल्फिसा एस सिद्दीकी, (18 महीने) अफिना एस सिद्दीकी (6) साहिल एस सैय्यद (9), अलीशा एस. सिद्दीकी, (10) ताहिर एस. सिद्दीकी, (12) तौफिक एस. सिद्दीकी, (15) रायसाबानो एस. सिद्दीकी, (40) इशरतबानो एस. सिद्दीकी, (40) और शफीक एम. सिद्दीकी, (45)।

बीआर अंबेडकर शताब्दी अस्पताल में भर्ती 7 में से कम से कम 3 की हालत गंभीर है, जबकि एक को मामूली चोटों के इलाज के बाद आज सुबह छुट्टी दे दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *