नई दिल्ली। अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को एक साथ दो सफलता मिली है।100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर एशियाई टैग हासिल करने वाले अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने सेंटीबिलियनेयर क्लब में प्रवेश किया है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की नेटवर्थ 23.5 अरब डॉलर बढ़ गई इसके बाद वे 100 अरब डॉलर क्लब में पहुंच गए हैं। अडानी अब दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।
अडानी की नेटवर्थ में इस साल अब तक 23.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हो चुका है। लिस्ट में शामिल सभी लोगों में अडानी की संपत्ति में इस साल सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। इससे पहले, गौतम अडानी ने 3 फरवरी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बनकर, 90.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अपने व्यावसायिक करियर में एक नया मील का पत्थर बनाया था।
मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की दौलत 99 बिलियन डॉलर है और वह टॉप 10 रईसों की सूची से बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी की रैंकिंग 11वीं है। इस लिस्ट में शीर्ष पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं। मस्क की दौलत 273 बिलियन डॉलर है। वहीं, दूसरे स्थान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 188 बिलियन डॉलर है।

















Leave a Reply