Advertisement

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा कोहली का पुतला, हाथ में बल्ला थामे नजर आए विराट

नई दिल्ली। जब मैदान में खिलाड़ी नर्वस हो चुके होते हैं। बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ियों को कुछ समझ नहीं आ रहा होता है। लगातार विरोधी टीम की झोली में विकेट की बौछार हो रही होती है। दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के चेहरे मायूसी में सिमट जाते हैं। ऐसा लगने लगता है कि मानो अब तो मैच हाथ से निकल चुका है। अब तो चाहकर भी कुछ नहीं किया जा सकता है। बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ियों की उम्मीदें टूट चुकी होती हैं, लेकिन  उस खिलाड़ी की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में दर्शकों को तो आप छोड़ ही दीजिए, बल्कि पूरी टीम को एक नई उम्मीद और जज्बा मिलता है।

उम्मीद इस बात की कि अब तो कुछ अच्छा होगा और जज्बा इस बात का कि अब मिलेगा विरोधी टीम को मुंहतोड़ जवाब। क्या आप समझें कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, भारतीय टीम के कप्तान और हम सबके चहेते खिलाड़ी विराट कोहली की। जी हां.. वही विराट कोहली जो अब टी-20 कप्तान से विराम लेने का मन बना चुके हैं। वही विराट कोहली जो हर परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते हैं। वही विराट जो अपने विरोधी टीम को पूरे सूझबूझ के साथ मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

अब इसी विराट कोहली को लेकर खबर है कि इनका दुबई में एक विशाल पुतला बनाया गया है। यह पुतला इनकी शानदार व्यक्तित्व की एक बानगी है। हाथ में बल्ला और क्रिकेट के प्रति इनकी दिवानगी इस पुतले से साफ जाहिर हो रही है। दुबई में बने इस पुतले की तस्वीर अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। दुबई में यह पुतला उनके प्रशंसा के रूप में निर्मित किया गया है।

इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों के पुतले अन्य देशों में निर्मित किए जा चुके हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। विराट की शानदारी पारी को ध्यान में रखते हुए किसी विदेशी सरजमीं पर उनका पुतला बनाया गया है। यकीनन किसी विदेशी सरजमीं पर हमारे खिलाड़ियों को इतना सम्मान दिया जा रहा है, तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *