नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है। जानमाल के भारी नुकसान के बावजूद युद्ध थमता नहीं नजर आ रहा। परमाणु हमलों की आहट के बीच रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट हमला किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे खुद पर निशाना बताया। युद्ध के 10वें दिन यू्क्रेन में हालात ये हैं कि यहां के रिहायशी इलाके खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।
रूस ने आज साढ़े 5 घंटे के युद्धविराम का एलान किया है। इस दौरान कॉरिडोर बनाकर दूसरे देश के लोगों को निकालने के लिए रूसी सेना ने कहा है।
रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की, रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक की रिपोर्ट।
हफ्तेभर में रूस ने दागे 500 मिसाइलः यूक्रेनी मीडिया
यूक्रेन की ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ ने दावा किया है कि हफ्तेभर में रूसी सैनिक 500 से ज्यादा मिसाइल दाग चुके हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि रूस हर दिन लगभग दो दर्जन मिसाइलों को लॉन्च कर रहा है।
रूसी सेना ने मिसाइल से उड़ाया ओडेसा पुल
यूक्रेन पर रूसी हमलों का कहर जारी है। खबर आ रही है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर ओडेसा में एक पुल को उड़ा दिया है।
जेलेंस्की ने की NATO के फैसले की निंदा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन से बाहर निकलने के NATO के फैसले की निंदा की है।
3 जहाज से निकाले 629 भारतीय- IAF
भारतीय वायुसेना की ने आज ट्वीट कर‘ऑपरेशन गंगा’ की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया कि बीते 24 घंटों में तीन IAF C-17 विमान पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया के हवाई क्षेत्रों से निकाले गए 629 भारतीय नागरिकों को हिंडन एयरबेस पर उतारा गया है।










Leave a Reply