Advertisement

यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करने पर PM मोदी ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर किया पलटवार

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा समेत तमाम दल को राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने राज्य में पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। लेकिन अब पंजाब चुनाव के बीच यूपी-बिहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं बीते दिनों राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने चुनावी रैली निकाली। लेकिन इस दौरान जब उन्होंने लोगों को संबोधित किया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्लीवालों का अपमान कर डाला था। वहीं मंच पर उनके साथ खड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुस्कुराती और नारे लगाते भी दिखीं। वहीं सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

उधर चन्नी के इस बयान पर अब विपक्षी पार्टियां भी हमलावर है। इसी क्रम में अब यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करने वालें सीएम चन्नी और गांधी परिवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर क्लास लगाई है। पंजाब के फाजिल्का में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा। अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों।”

आगे पीएम मोदी ने सीएम चन्नी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि, ”कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। वो कहां पैदा हुए? उत्तर प्रदेश में, बनारस में। क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में। क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे?”

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होने हैं, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद ये साफ हो जाएंगा कि आखिर राज्य की जनता ने जीत का सहरा किस पार्टी को पहनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *