Advertisement

योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे

उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में सभी मिथकों को तोड़ते हुए आज यानी की शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण कार्यक्रम को शानदार व भव्य रूप देने की सारी तैयारियां  संपन्न की जा चुकी है। ऐसी स्थिति में सियासी पंडितों से लेकर आम जनता तक सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर योगी की टीम में किन सियासी सूरमाओं को बतौर मंत्री शामिल किया जाता है, तो योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से जुड़ी तमाम अपडेट्स से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए, हमारे साथ। वहीं, आपको बताते चलें कि शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। स्टेडियम की क्षमता 70 हजार के करीब है। ध्यान रहे कि इससे पहले विगत गुरुवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी थी। वहीं,  समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

अपडेट्स…:

वहीं, योगी की टीम में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम। उधर, शपथग्रहम में शामिल होने के लिए थोड़ी ही देर में पीएम मोदी भी पहुंचने वाले हैं।

मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके मद्देनज़र इकाना स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *