Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 83 दिल्ली में टैक्स फ्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ को राष्ट्रीय राजधानी में टैक्स-फ्री किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस क्षेत्र में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया। सरकार ने ट्वीट किया, “अरविंद केजरीवाल जी और मनीष जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए धन्यवाद! आपका ये कार्य हमें व्यापक दर्शकों के लिए भारत की सबसे बड़ी जीत की कहानी का प्रचार करने में सक्षम करेगा।”

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में ट्विटर पर घोषणा की। आदर्श ने लिखा, “’83’ दिल्ली में टैक्स फ्री हुई।” फिल्म गुरुवार को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जब भारतीय टीम ने बदहाली, गुरबत, बेबसी, लाचारी, मुफलसी में रहने के बाद भी वेस्टइंडीज जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए थे। खुद की काबिलियत पर इतराने वाले इन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के आगे घुटने टेक दिए थे। वो भी मान गए थे की दम है भारतीय टीम में। ये 1983 का वर्ल्ड कप था। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने ये जीत हासिल करने के लिए अपना खून पसीना बहा दिया था। अब इसी गर्वांनित क्षण को फिल्म के रूप में फिल्मी पर्दे पर दिखाया गया है। इस फिल्म का नाम 83 है। जिसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका अदा की है। फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि इंडियन टीम ने ये जीत हासिल करने के लिए सिर्फ अपना पसीना ही नहीं, बल्कि खून भी बहाया था। भारतीय टीम के लिए यह डगर इतनी आसान नहीं थी, लेकिन भारतीय टीम न महज इस डगर पर चली, बल्कि मंजिल को हासिल कर इतिहास भी रच डाला।

अब इसी इतिहास को फिल्मी पर्दे पर बखूबी फिल्माया गया है। इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया कि कैसे भारतीय टीम ने विषम परिस्थितियों में रहने के बावजूद भी जीत का ताज अपने नाम किया। उस भारतीय टीम ने 43 रनों से वेस्टइंडीज को हराकर ये वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। कबीर खान के निर्देशन में यह फिल्म बखूबी बयां करती हुई नजर आ रही है कि किन विपरीत हालातों को बौना साबित करते हुए भारतीय टीम ने जीत का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही इस फिल्म में खिलाड़ियों के संघर्ष को भी दिखाया गया है कि कैसे विभिन्न खिलाड़ियों ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता की राहों पर चलकर अपनी मंजिल हासिल की है। इसके अलावा इस फिल्म में रोमांचक घटनाओं को भी फिल्माया गया है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहटें भी जा जाएंगी। इसके अलावा फिल्म में भावुक कर देने वाले दृश्यों को भी फिल्माया गया है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *