नई दिल्ली। शेरनी, पंगा क्वीन जैसे नामों के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देती रहती है। कंगना बेखौफ होकर हर मुद्दे पर अपनी बात लोगों के सामने रखती है ऐसे में वो अक्सर लोगों के निशाने पर भी रहती है। बीते दिन उनकी फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस कॉंन्फेंस के दौरान जब कंगना से सवाल किया गया कि क्या वो राजनीति में आना चाहती है तो इसपर उनका जो जवाब था उससे ऐसा माना जा रहा है जल्द ही वो राजनीति में एंट्री कर सकती है।
दरअसल, जब कंगना रनौत से इसे लेकर सवाल किया गया कि ‘क्या राजनीति में कदम रखेंगी’ जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं राजनीति में आउंगी तो मुझे ढेर सारे लोगों का सपोर्ट चाहिए होगा। अभी में फिलहाल एक्ट्रेस ही खुश हूं। पर अलग लोग मुझे राजनीति में देखना चाहेंगे और मुझे उनका सपोर्ट मिलेगा तो मैं जरूर इसमें कदम रखूंगी।
भले ही एक्ट्रेस ने राजनीति में आने के लिए सीधे-सीधे हामी न भरी हो लेकिन उन्होंने ये बता दिया है कि वो कभी भी राजनीति में कदम रख सकती है।















Leave a Reply