नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गहलोत सरकार में अब कलह खुलकर सामने आ रही है। इसी क्रम में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में भी देखने को मिला है। जहां राजस्थान सरकार में दो मंत्री आपस में ही भिड़ गए। राज्य सरकार में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल के बीच कैबिनेट बैठक के दौरान एक मुद्दे पर बहस छिड़ गई। खबरों मुताबिक, बैठक से बाहर निकलने के बाद भी दोनों नेताओं में जमकर बहस होती रही।
इतना ही नहीं गोविंद सिंह ने शांति धारीवाल को धमकी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिकायत कर दूंगा। जिसके बाद दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी भी देने लगे। दिलचस्प बात यह रही है कि ये बहस राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने हो रही थी और बैठक में वो इसे देख रहे थे।
दरअसल कैबिनेट बैठक में शांति धारीवाल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुफ्त वैक्सीन अभियान को लेकर सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही थी लेकिन इस पर मंत्री शांति धारीवाल ने विरोध किया और कहा कि ये ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाना चाहिए। कलेक्टर को देकर क्या करोगे? इस पर पलटवार करते हुए डोटासरा ने कहा फिर राष्ट्रपति को देकर क्या कर लोगे। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राजस्थान कांग्रेस में खुलकर कलह सामने आई हो।

















Leave a Reply