Advertisement

राज कुंद्रा को लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति यानी बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और इसे कई प्लैटफॉर्मस में परोसे जाने के कारण गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा हुई गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताकर चैलेंज किया था। लेकिन उनको कोई राहत नहीं मिली हैं। दरअसल, कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी गई है।

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 2 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर शनिवार को जस्टिस एएस गडकरी ने फैसला सुना दिया है।

आपको बता दें कि राज और रयान की जमानत पर 20 जुलाई को इनके वकीलों की दलीलें सुनी थी। राज के वकील का कहना था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41(A) पर दस्तखत करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा  का भी नाम इस केस में चर्चा में है। एक्ट्रेस की ओर से राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार की रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस से 8 घंटे की लंबी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना ब्यान दर्ज कराया है। पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने आजतक से बातचीत की और कहा- ‘राज मेरे मेंटर थे। उन्होंने ये कहकर शूट में मुझे गुमराह किया कि जो भी हम शूट करेंगे वो ग्लैमर के हैं। राज ने ये भी बताया था शिल्पा को मेरे फोटोज और वीडियोज अच्छे लगे थे। इसके बाद राज ने मुझे विश्वास दिलाया था कि न्यूड और पोर्न आम बात है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *