नई दिल्ली। जल्द ही पंजाब विधायसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। चुनाव को होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है इस बीच अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ रहा है। दरअसल, वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे राम रहीम को तीन सप्ताह की छुट्टी (फर्लो) दी गई है। जेल के एक अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के लिए डेरा प्रमुख की रिहाई की खबर पर मुहर लगाई है। राम रहीम की रिहाई को चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम का जेल से बाहर आना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
पहले भी कई बार बाहर आ चुका है राम रहीम
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से बाहर आया हो। इससे पहले भी कई बार उसे जेल से बाहर आने की इजाजद दी जा चुकी है। इससे पहले राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल ले चुका है। इस बार उसे फर्लो दी गई है। वहीं राम रहीम की रिहाई पर हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला का कहना है कि कानून के अनुसार हर कैदी का फरलो पाने का अधिकार है। यहीं अधिकार डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है।
सीएम खट्टर ने कही ये बात
गुरमीत राम रहीम को फर्लो दिए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि राम रहीम के फर्लो और चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें प्रक्रियाओं के अनुसार फर्लो दी गई है। सब कुछ कानून के अनुसार किया गया है।

















Leave a Reply