Advertisement

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

बागपत। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगातार तबाही मचा रही है। कोरोना की चपेट में आने से कई मशहूर हस्तियों और नेताओं की जान चले गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह  का निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में चौधरी अजीत सिंह ने आखिरी सांस ली। बता दें कि वह कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 20 अप्रैल को उनकी कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र जयंत चौधरी ने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि अजीत 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने लिखा कि दु:ख की घड़ी है। अंतिम समय तक चौधरी साहब संघर्ष करते नजर आए।

उन्होंने आगे लिखा कि जीवन के पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत लोगों का साथ मिला। यह रिश्ते चौधरी साहब के लिये हमेशा प्रिय थे। चौधरी साहब ने आप सबको अपना परिवार माना। आज इस दु:ख व महामारी के काल हमारी आप से प्रार्थना है की आपना पूरा ध्यान रखें। सम्भव हो तो घर पर ही रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश की सेवा कर रहे डॉक्टर और स्वस्थ्य कर्मचारियों को मदद मिलेगी। ये ही चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम इस महामारी से जूझ रहे सभी परिवारों के प्रति अपनी भावपूर्ण सवेंदना व्यक्त करते हैं।

आपको बता दें कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। वो बागपत से 7 बार सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का पदभार भी संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *