Advertisement

आईपीएल : रिटेन के बाद भी घटी एमएस धोनी और कोहली की सैलरी

नई दिल्ली। साल 2022 में होने वाले आईपीएल में जिन-जिन खिलाड़ियों की वापसी होगी उनके नामों का ऐलान किया जा चुका है। इनमें विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही राशिद खान, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ऑयन मॉर्गन, शिखर धवन जैसे कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज किया है। लेकिन इस बार हुए रिटेंशन में दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली और धोनी की सैलरी इस बार काफी घट गई इसके साथ ही रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को इन दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा पैसा मिलेगा।

बता दें कि 4 टीमों ने अपने सभी 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइजर्स और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने 4 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखने का फैसला लिया है। वहीं आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने भी 3-3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें सबसे कम 2 खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने अपने साथ बरकरार रखे हैं।

मुंबई इंडियंस 4 खिलाड़ी रिटेन

मुंबई इंडियंस ने भी अपने 4 खिलाड़ी रिटेन किया है। जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और काइरन पोलार्ड के नाम शामिल हैं। यहां रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये, जसप्रीत बुमराह-12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को काइरन पोलार्ड से ज्यादा पैसा दिया है। सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़ रुपये और काइरन पोलार्ड 6 करोड़ में रिटेन हुए हैं।

RCB के 3 खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से भी 3 खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं। जिनमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। विराट कोहली को सालाना 15 करोड़ रुपये मिलेंगे, ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से भी धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया गया है। इसमें बड़ी बात ये है कि रवींद्र जडेजा को धोनी से ज्यादा पैसों में रिटेन किया है। जडेजा को 16 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे, तो वहीं धोनी को 12 करोड़, मोइन अली 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये में चेन्नई के साथ बरकरार रखा हैं।

दिल्ली कैपिटल्स में 4 खिलाड़ी रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, तो वहीं अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ और एनरिक नॉर्खिया को 6.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *