नई दिल्ली। इन दिनों एमटीवी स्प्लिटविला सीजन 13 काफी धमाल मचा रहा है। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस डेटिंग शो में यूं तो कई लड़के-लड़कियां पहुंची, लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा किसी की चर्चा है तो वो हैं केविन अलमासिफर। इन्हें स्प्लिटविला 13 से पहले रोडीज के 18वें सीजन में देखा गया था। जहां वो पूणे गैंग के नाम से काफी मशहूर थे।
इस डेटिंग शो में भी केविन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही पहले दिन बने कनेक्शन के साथ ही वो गेम में आग बढ़ रहे हैं। उनके कनेक्शन का नाम केट क्रिस्टन है, जो एमटीवी के फेमस शो Indias Next Top Model में नजर आ चुकी हैं।
केविन की बात करें तो जब उन्होंने रोडीज शो किया था तब उन्होंने कंटेस्टेंट्स को काफी टफ फाइट दी थी। साथ ही उन्होंने यही एटिट्यूड अब स्प्लिटविला में बरकरार रखा है।
ईरान में जन्में केविन पेशे से एक एथलिट और मार्शल आर्ट्स फाइटर हैं। पिछले साल ही उन्होंने रोडीज से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। जब केविन सात साल के थे तो वो अपनी फैमली के साथ पूणे शिफ्ट हो गए थे। बचपन से ही उन्हें फाइटिंग का काफी शौक था। इसके अलावा उनके खुद के नाम का एक यूट्यूब चैनल भी है।















Leave a Reply