Advertisement

विक्की-कैट ने की शादी को लेकर बड़ी डील, अमेजन प्राइम ने इतने करोड़ में खरीदे टेलीकास्ट राइट्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमल सेलिब्रिटी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस दौरान ये कपल हिंदू और इसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाएंगे। ये ग्रेंड वेडिंग 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट (Six Senses Fort) में होगी। इस जगह को शादी के लिए 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक बुक किया है। वहीं, 120 मेहमानों के लिए 45 कमरे बुक कराए गए हैं। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा है। फैंस भी उनकी शादी और बाकी फंक्शंस की तस्वीरों को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन शादी में सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पैर नहीं मार सकता।

80 करोड़ में बेटे शादी के टेलीकास्ट राइट्स

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, अमेजन प्राइम ने विक्की और कैटरीना शादी के टेलीकास्ट राइट्स 80 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस कपल ने पहले ही अमेजन प्राइम को अपनी शादी के राइट्स बेच दिए थे। यही कारण है कि इन्होंने अपनी शादी को इतना प्राइवेट रखा है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने सभी गेस्ट्स से NDA (Non Disclosure Agreement) पर हस्ताक्षर करवाए हैं।

गेस्ट से कराए NDA पर हस्ताक्षर 

इस एग्रीमेंट में सभी गेस्ट्स से शादी की गोपनीयता बनाए रखने और वेडिंग वेन्यू से किसी भी तरह की तस्वीर लीक नहीं करने का अनुरोध किया जाता है। विक्की-कैट की शादी के एग्रीमेंट में लिखा गया है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया अपने मोबाइल फोन और कैमरे अपने कमरों में ही छोड़ दें। साथ ही किसी भी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने को कहा गया है। इतना ही नहीं सभी 120 गेस्ट्स के लिए सीक्रेट कोड रखे गए हैं।

2022 में आएगी ‘वेडिंग सीरीज’

विक्की-कैट की शादी की ये सीरीज ‘वेडिंग सीरीज’ कहलाएगी। इस सीरीज में फैंस को शादी से लेकर रोका सेरेमनी और प्री वेडिंग शूट सब देखने को मिलेगा। इस सीरीज में फैंस को राजस्थान में हो रहे सभी फंक्संश दिखाए जाएंगे विक्की और कैटरीना की वेडिंग सीरीज फरवरी 2022 में अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

आपको बता दें कि शादी के टेलीकास्ट राइट्स बेचना हॉलीवुड में आम बात है। वहां सेलिब्रिटिज इस तरह के फुटेज और फोटो आदि बेचते हैं जिसकी एवज में उन्हें मोटा पैसा मिलता है। लेकिन बॉलीवुड में ये कल्चर अभी खास चला नहीं है। यहां सेलेब्स ये करने में थोड़ा हिचकते है। हालांकि विक्की और कैटरीना ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर इस ट्रेंड को इंडिया में भी शुरू करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *