Advertisement

विराट-अनुष्का की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी आज, इटली में की थी ग्रैंड वेडिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की शादी की उस समय खूब चर्चा में रही थी। अपनी शादी में अनुष्का किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इस कपल ने साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी। इसके बाद मुंबई लौट कर एक शानदार रिसेप्शन दिया। जहां पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। उस समय इस कपल की शादी की खूब चर्चा हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

शादी में बहाया गया जमकर पैसा

अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने अपनी शादी में पानी तरह पैसा बहाया है। जिस रिजॉर्ट में ये कपल रुका था उसे खास उनके लिए ही दिसंबर में खोला गया था। वरना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में ही खुलता है। शादी में कुल 50 खास लोगों को न्योता दिया गया था।

इस रिजॉर्ट में एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्चा करीब एक करोड़ है। इस हिसाब से विरुष्का ने अपनी शादी में मेहमानों को ठहराने के लिए ही लगभग 45 से 50 करोड़ खर्च किए थे।

विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। जीक्यू इंडिया मैगजीन की अगर मानें तो विराट की कुल संपत्ति लगभग 900 करोड़ है। तो वहीं, अनुष्का की संपत्ति लगभग 350 करोड़ बताई जाती है। बॉलीवुड में वो 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं साथ ही उनका प्रोडक्शन हाउस भी है।

अनुष्का के ब्राइडल लहंगे की हुई थी चर्चा

अनुष्का शर्मा के ब्राइजल लुक की भी खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इस लहंगे की कीमत ही करोड़ों में थी। अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि इस कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *