मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों के लिए टीम के सदस्यों का एलान कर दिया है। चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव टीम में वापस आ गए हैं। लेग स्पिनर रवि विश्नोई को भी टीम में जगह मिली है। वो भारत के लिए पहली बार खेलेंगे। रवि को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंटेस ने भी अपने साथ रखा है। दोनों फॉर्मेट की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है। जबकि, केएल राहुल को वाइस कैप्टन बनाया गया है। वनडे मैचों के लिए टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण और आवेश खान को टीम में रखा गया है।
वहीं, टी-20 फॉर्मेट के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर रवि विश्नोई, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल को टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने बताया है कि दोनों फॉर्मेट के लिए जसप्रीत बुमराह और शमी को आराम दिया गया है। राहुल दूसरे वनडे से टीम के साथ होंगे। रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर रखे गए हैं।
खास बात ये कि रविचंद्रन अश्विन को भी दोनों फॉर्मेट की टीम में नहीं रखा गया है। जबकि, वो दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार खेलते रहे हैं। बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती को भी इस सीरीज से बाहर रखा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पहला वनडे मैच 6 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। जबकि, दूसरा और तीसरा वनडे भी अहमदाबाद में 9 और 11 फरवरी को खेला जाएगा। टी-20 के सारे मैच कोलकाता में रखे गए हैं। ये मैच 16, 18 और 20 फरवरी को ईडेन गार्डेंस में खेले जाएंगे। बता दें कि भारतीय टीम हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार चुकी है।
















Leave a Reply