Advertisement

संजय निरुपम का बड़ा दावा, बेल्जियम में छुपे बैठे हैं पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह

नई दिल्ली। अमूमन, सियासी गलियारों में सियासी सूरमा बड़े-बड़े दावे प्रतिदावे किया करते हैं, जिसे लेकर कभी-कभी चर्चाओं का बाजार गुलजार भी हो जाया करता है। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने मुबई पुलिस कमिश्नर व वसूली के आरोप में घिरे परमबीर सिंह के बारे में बड़ा दावा करते हुए कहा कि वे बेल्जियम में छुपे हैं। लिहाजा ऐसी कोई प्रक्रिया अपनाई जाए, जिससे वे जल्द से जल्द पकड़ में जा सकें। इसके अलावा उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि आखिर इस बात की मुकम्मल जांच  होनी चाहिए कि वे कैसे बेल्जियम पहुंचे।

बता दें कि संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि, ‘ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है,ये बेल्जियम में है। बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?’

परमबीर वसूली के आरोप में फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। मुंबई कोर्ट ने परमबीर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। परमबीर के खिलाफ कोर्ट ने इस तरह का सख्त रूख दूसरी मर्तबा अपनाया है। इससे पहले भी परमबीर के खिलाफ कदम उठाए जा चुके हैं। मुंबई के ठाने में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है। उन पर बिल्डर बिमल अग्रवाल ने वसूली के आरोप भी लगाए हैं।

खैर, कई मसलों की जांच में जुटे परमबीर ने जब इस तरह के गंभीर आरोप में फंसे, तो समझिए की भूचाल आ गया गया था और उनके खिलाफ जांच भी शुरू की जा चुकी थी, लेकिन अफसोस इससे पहले की उनके खिलाफ जांच होती, लेकिन परमबीर ने फरारी काटकर पूरे मसले को अलग ही रूख  दे दिया है। अब तक इस बात को लेकर आशंका बनी हुई थी कि वे भारत में ही हैं, या विदेश भाग चुके हैं। लेकिन अब संजय निरुपम ने अपने इस दावे से  इस आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है, मगर इसमें कितनी सत्यता है। इस पर फिलहाल कोई भी टिका-टिप्पणी करना जल्दबाजी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *