Advertisement

सरकार का ऐलान-स्वतंत्रता दिवस पर 1,380 शूरवीरों को वीरता पुरस्कार

नई दिल्ली। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों को वीर जवानों को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को केंद्र सरकार ने पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया है।

सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्वतंत्रता दिवस पर 1,380 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं 628 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की है। इसके अलावा 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस  को पूर्वी लद्दाख में चीनी आक्रमण को विफल करने में उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाएगा। आईटीबीपी के 23 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *