Advertisement

सामने आया राज्यसभा में हंगामे का CCTV फुटेज, मार्शलों के साथ बदसलूकी करते दिखे विपक्षी सांसद

नई दिल्ली। संसद का मॉनसूत्र सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून और अन्य मुद्दो को लेकर विपक्षी पार्टियों ने जमकर बवाल काटा। जिसके कारण मॉनसून सत्र अपने पूर्व निर्धारित वक्त से 2 दिन पहले ही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। लेकिन संसद के आखिरी दिन इतिहास के काला दिन के तौर पर याद किया जाएगा। क्योंकि मॉनसून सत्र के आखिरी दिन विपक्षी नेताओं ने संसद की गरिमा को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं बुधवार को विपक्ष के हंगामे का जिक्र कर सभापति वेंकैया नायडू भावुक हो गए। बता दें कि  एक तरफ जहां विपक्षी नेताओं का आरोप है कि बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। वहीं राज्यसभा में हंगामे का CCTV फुटेज सामने आया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विपक्ष के सांसद राज्यसभा के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में मार्शल सांसदों को रोकने की कोशिश करते है। इतना ही नहीं वीडियो में देख सकते है कि विपक्षी सांसद और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विपक्ष का आरोप है कि सदन में महिला सांसदों के साथ बदसलूकी हुई है लेकिन वीडियो से यह साफ हो जाता है कि हंगामे के दौरान विपक्ष के सांसदों ने महिला मार्शल के साथ कैसा बर्ताव किया। सरकार की तरफ से राज्यसभा का यह वीडियो जारी हुआ है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि, राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *