नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज के दिन ही मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी। आज उनके निधन को एक साल हो गया। इस एक साल के बीच कोई ऐसा दिन नहीं गया जब उनके फैंस और परिवार वालों ने एक्टर को याद नहीं किया। उनके फैंस और फैमली का कहना है कि एक्टर ने आत्महत्या नहीं की ब्लकि उनका मर्डर हुआ है। इसी को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय दिलाने की मांग करते रहते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सिरी से पहले इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने उन्हें याद किया है। जिनमें मनोज बाजपेयी, राहुल वैद्य और अली गोनी शामिल हैं। इसके अलावा उनके फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह से ही ट्विटर पर #SushanthSinghRajput हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।
सबसे पहले बात करते हैं मनोज बाजपेयी की, इन्होंने सुशांत के साथ फिल्म ‘सोनचिरैया’ में काम किया था। साल 2019 में आई ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म के दौरान सुशांत और मनोज के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। अब एक इंटरव्यू में मनोज ने उनके बारे में बात करते हुए बताया कि वो सितारों और ग्रहों में बहुत दिलचस्पी रखते थे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि सुशांत शूटिंग के बीच में अपना टेलिस्कोप अपने साथ ले आए थे। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों ने साथ में काफी पार्टी भी की।
इससे पहले राहुल वैद्य ने सुशांत सिंह राजपुत को याद किया था। उनकी याद में सिंगर ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा- ‘बहुत दिनों से कुछ कहना चाहता था.. सुशांत भाई अमर रहो! मिस यू हमेशा’।













Leave a Reply