नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुंबई की अदालत में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। सेलिना के पति हाग एक ऑस्ट्रियन एंटरप्रेन्योर और होटल व्यवसाई हैं। सेलिना ने कोर्ट में दी गई अपनी शिकायत में दावा किया कि पति ने गुस्सैल स्वभाव के कारण उनको लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक, सेक्सुअली और वर्बली अब्यूज किया। सेलिना ने यह भी कहा कि हाग की शराब पीने की लत की वजह से उनको लगातार स्ट्रेस भी झेलना पड़ा। इससे तंग आकर उनको ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सेलिना ने कोर्ट से अपील की है कि पति पीटर हाग से 50 करोड़ रुपये का मुआवजा और बच्चों की परवरिश के लिए 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता दिलाया जाए। सेलिना की शिकायत पर अदालत ने उनके पति पीटर हाग को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अगली केस की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है। सेलिना जेटली ने पीटर हाग के साथ साल 2011 में शादी की थी। शादी के बाद सेलिना ने फिल्मों में काम बंद कर दिया और ऑस्ट्रिया में ही शिफ्ट हो गईं। मार्च 2012 में सेलिना और पीटर जुड़वां बेटों के माता पिता बने थे।
इसके 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वा बेटों को जन्म दिया मगर दुर्भाग्य से उनके एक बेटे की मृत्यु हो गई। इस तरह से सेलिना और पीटर के तीन बच्चे हैं। सेलिना ने अदालत से गुजारिश की है कि उनके तीनों बच्चों की कस्टडी कानूनी रूप से दी जाए, साथ ही उन्होंने कोर्ट ये अनुरोध किया है कि मुंबई स्थित उनके घर में पति पीटर के आने पर भी रोक लगाई जाए। सेलिना जेटली ने नो एंट्री, गोलमाल रिटर्न्स, थैंक यू, अपना सपना मनी-मनी और मनी है तो हनी है जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है।

















Leave a Reply