Advertisement

हजारों स्टार्टअप से भारत को मिलेगा रोजगार, देश में बढ़ रहा शिक्षा का स्तर

नई दिल्ली। भारत में विकास की ओर बढ़ रहा है। देश के बहेतर विकास के लिए सरकार की ओर से तमाम कोशिशें की जा रही हैं। जिसका उदाहरण भी अब पेश किया गया है, पहले जहां देश के लोग अपने देश को छोड़ विदेशों में काम करते थे, पढ़ाई करने के लिए बाहर जाते थे और अपना कारोबार शुरू करते थे, वो अब बाहर न जाकर अपने देश में ही स्टार्टअप कर रहे हैं। यानी भारत पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, अपने देश में न सिर्फ अपना काम शुरू कर रहे हैं बल्कि देश का शिक्षा स्तर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसका नतीजा है कि अब देश के कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।

इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा, बल्कि देश के उज्जवल भविष्य के यह काफी अच्छी पहल भी है। भारत में हुए नए स्टार्टअप का एक ग्राफ भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो भारत के उज्जवल भविष्य की पहल को दर्शाता है।

भारत में बढ़ रहा शिक्षा का स्तर

एक समय ऐसा भी था जब देश के युवा बेहतर पढ़ाई के लिए विदेशों में जाते थे, लेकिन अब अपने विद्धार्थी अपने ही देश में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जारी किए गए ग्राफ में दिख रहा है कि पहले काफी कम ही बच्चे थे जो देश से शिक्षा प्राप्ट करते थे, लेकिन अब यह ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, और अब दिल्ली के कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन प्राप्त कर रहे बच्चों की संख्या काफी बढ़ गई है। ट्वीट शेयर करते हुए लिखा गया है कि भारत के लिए और भारत में होने के लिए यह इतना रोमांचक समय पहले कभी नहीं था। हजारों स्टार्टअप द्वारा संबोधित की जा रही समस्याओं और अवसरों से भारत का उज्ज्वल भविष्य महत्वपूर्ण रूप से आकार लेने वाला है।

देश के कॉलेजों में चल रहा यह स्टार्टअप न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि देश के बेहतर भविष्य के लिए काफी अच्छी पहल है। जिस तरह देश में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है, वह देश के बेहतर भविष्य की एक काफी अच्छी पहल बताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *