Advertisement

हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी को मिला नया नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे वसीम रिजवी ने आज हिंदू धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद के डासना में स्थित देवी मंदिर में शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज रिजवी को सनातन धर्म ग्रहण करवाया है। जिसके बाद अब वसीम रिजवी हरबीर नारायण सिंह त्यागी हो गए हैं। वहीं धर्म परिवर्तन के बाद मीडिया से बात करते हुए रिजव ने कहा है कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। वहीं मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करता है।

‘मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया’

हरबीर नारायण बनने के बाद रिजवी ने कहा, ”धर्म परिवर्तन कोई बात नहीं है। जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया, तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और इतनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती है, इंसानियत पाई जाती है, हम यह समझते हैं कि यह किसी और दूसरे धर्म में नहीं है और इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं हैं।”

मुस्लिन धर्म को बताया आतंकी गुट  

बयान देते हुए रिजवी ने यह भी कहा कि ” इतना पढ़ लेने के बाद इस्लाम के बारे में, मोहम्मद के बनाए धर्म को पढ़ने के बाद हम यह समझते हैं कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है। यह मोहम्मद द्वारा बनाया हुआ एक आतंकी गुट है, जो 1400 साल पहले अरब में तैयार किया गया था। तो जब हमको निकाल दिया गया, हर जुम्मे के बाद हमारा सर काटने के लिए कहा जाता है। इसलिए हम यह धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *