नई दिल्ली। बीते कई महीनों से कर्नाटक में हिजाब विवाद का मामला लगातार गर्माया हुआ है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इतना ही नहीं विवाद को लेकर खूब सियासत भी हुई। इसी बीच अब कर्नाटक में हलाल विवाद पर घमासान शुरू हो गया है और राज्य में हलाल मीट को बैन करने की भी मांग उठने लगी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने हलाल मीट को लेकर बड़ा बयान दिया और बैन करने की मांग उठाई है। उन्होंने हलाल मीट को एक आर्थिक जिहाद भी बता डाला। इसके साथ ही सीटी रवि ने अपील की है कि हिंदुओं को हलाल मीट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अब उनके इस बयान के बाद राज्य में सियासी पारा तेज हो सकता है। आपको बता दें कि सीटी रवि चिकमंगलूर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।
सीटी राव ने एक कार्यक्रम के दौरान हलाल मीट को लेकर कहा कि, अगर मुस्लिम गैर हलाल मांस खाने को तैयार हैं तो हिंदू भी हलाल मांस का प्रयोग कर सकता है। भाजपा नेता का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब कर्नाटक में उगाडी त्योहार के बाद पिछले कई दिनों से ‘गैर-शाकाहारी’ हिंदुओं से हलाल मांस के इस्तेमाल नहीं करने की अपील लगातार की जा रही है। वहीं अब भाजपा नेता के इसी बयान पर बवाल मचता दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे एचडी देवेगौड़ा और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और भाजपा नेता को निशाने पर लिया है। कुमारस्वामी ने भाजपा पर राज्य में माहौल खराब का आरोप भी लगाया। उन्होंने ये भी कहा कि साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले है इसीलिए भाजपा हिंदू संगठनों द्वारा की जाने वाली इस तरह की मांगों को सपोर्ट कर रही है।
बता दें कि बीत दिनों हिंदू जनजागृति समिति ने एक धार्मिक आदेश जारी किया था इस आदेश में लिखा था कि हिंदू हलाल मीट न खरीदें क्योंकि मुसलमान पहले इसे ‘अल्लाह’ को समर्पित करता है। इसलिए अगर हिंदू इसे पूजा में इस्तेमाल करेगा तो यह हलाल मांस झूठा माना जाएगा।

















Leave a Reply