नई दिल्ली। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब बनाम भगवा विवाद लगातार गर्माता जा रहा है। अब इस मामले पर राजनीति में शुरू हो गई है। एक के बाद एक तमाम दलों के नेता हिजाब मामले को लेकर बयान दे रहे है। इतना ही नहीं अब कर्नाटक के हिजाब का मामला यूपी की राजनीति में पहुंच गया है। कई दलालों के नेता इस मसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गए है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए टिप्पणी की है। लेकिन प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई।
प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ”बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स या फिर हिजाब। यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। उन्हें यह अधिकार संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए।” इसके साथ उन्होंने अपने कैंपेन का हैशटैग ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का भी इस्तेमाल किया।
लोगों के निशाने पर आई प्रियंका गांधी-
उधर प्रियंका गांधी अपने ट्वीट के चलते ट्विटर पर लोगों ने निशाने पर आ गई और लोगों ने उनके ट्वीट पर तीखे कमेंट्स करते हुए सवाल भी पूछ डाले। अमित नाम के एक यूजर ने लिखा, ”यार तुम पप्पू पिंकी ने मन बना लिया है कांग्रेस को और गर्त में डालने का, भारत में ऐसा कोई स्कूल नहीं है जहाँ बिकनी पहन के बच्चे स्कूल जाते हैं, हां अगर आपके बच्चे अगर इटली मे पढ़े हों बिकनी मे तो ये अलग बात है।”













Leave a Reply