Advertisement

आम्रपाली दुबे ने मनाया अपना 39वां जन्मदिन, परिवार के साथ जगन्नाथ जी के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आज आम्रपाली दुबे अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में बर्थडे के अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं

आम्रपाली दुबे आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपनी तस्वीर शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। यहां से तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ”जय जगन्नाथ। आज तक का मेरा सबसे बेस्ट बर्थडे, पूरे परिवार के साथ महाप्रभु के दर्शन… जीवन धन्य हो गया।”

आम्रपाली ने अपने अभिनय की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल सात फेरे – सलोनी का सफर से की। रहना है तेरी पलकों की छाँव में सुमन के अपने प्रसिद्ध किरदार के बाद, उन्होंने साल 2014 में निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा।

इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ चलल लंदन, शेर सिंह, आशिकी, लव विवाह डॉट कॉम और डोली सजा के रखना जैसी सफल फिल्मों के साथ खुद को एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *