नई दिल्ली। भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,164 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गई है।
499 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,14,108 हो गई है। 38,660 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,08,456 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं







Leave a Reply