Advertisement

29 नवंबर से फिर खोले जाएंगे दिल्ली के स्कूल और कॉलेज, सरकार की समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बाद खोले गए दिल्ली के स्कूलों को कुछ समय के बाद ही दोबारा से बंद कर दिया गया था। वहीं अब दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को दोबारा से खोलने का फैसला ले लिया है। हवा के प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में दोबारा से स्कूल बंद कर दिए गए थे। जब सरकार की ओर से कहा गया था कि अगले आदेश तक स्कूलों को बंद ही रखा जाएगा। वहीं अब सरकार द्वारा दोबारा स्कूल खोले जाने के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल गृह मंत्रालय की ओर से 30 नवंबर से स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार की समीक्षा बैठक में इस बात का फैसला लिया गया था। जिसके मुताबिक आने वाली 29 नवंबर से दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेजों को खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी दफ्तर भी खोल दिए जाएंगे। यानी सरकारी दफ्तरों का वर्क फ्रॉम होम अब खत्म होगा।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ’29 नवंबर से सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दिया जाएगा। जिसमें लोगों को सुझाव है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें।’ पॉल्यूशन की समस्याओं पर रिव्यू बैठक करने के बाद मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहांउन्होंने कहा, ”पिछले तीन दिनों में दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार सुधर रही है। वर्तमान समय में प्रदूषण दिवाली से पहले वाली स्टेज पर पहुंच गया है।” मालूम हो कि पिछले कई सालों की तरह इस साल भी दिवाली के इर्द-गिर्द राजधानी की हवा प्रदूषित होने लगी थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इसमें सुधार आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *