Advertisement

49 साल के हुए सौरव गांगुली, जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 49 साल के हो गए। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली को भारतीय क्रिकेट को नए युग में लाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है। गांगुली के साथ सालों तक भारत के लिए खेल चुके वीरेंद्र सहवाग ने अलग अंदाज में गांगुली को जन्मदिन बधाई दी है।

विरेंद्र सहवाग  ने दादा को विश करने के लिए सोशल मीडिया पर एक फनी फोटो पोस्ट की है। सहवाग ने साउथ इंडिया के दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘आर आर आर’  का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण का चेहरा हटाकर गांगुली और अपनी तस्वीर लगा दी है। इसके अलावा बाइक में आगे दादा लिखा दिख रहा है।

सहवाग ने फोटो के साथ लिखा- “दादा की गाड़ी में सवार होके, दादा के साथ ही राइड पर। इस तरह थी सौरव गांगुली के साथ उन 5 सालों की राइड। मेरी कामना है कि आप हमेशा स्वास्थ रहें और आपको आने वाले सालों में ढेर सारी खुशियां मिलें।”

सुरेश रैना ने भी सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी।

हरभजन सिंह ने गांगुली संग अपनी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *