खेल

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, नई भूमिका को लेकर ‘दादा’ उत्साहित

शेयर करें:

नई दिल्ली। IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टीम के दिग्गज कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली को नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए सौरव गांगुली को हेड कोच बनाए जाने की जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया है-दिल्ली, अब दादागिरी का टाइम है, सौरव गांगुली, टाइगर्स के मुख्य कोच। पिछले दो साल से हेमंग बदानी दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच थे, अब सौरव गांगुली उनकी जगह लेंगे। वहीं सौरव गांगुली अपनी इस नई जिम्मेदारी पर उत्साहित हैं।

गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के बहुत करीब रही है और पिछले कुछ सालों इस फ्रेंचाइजी टीम के साथ मेरे रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। मैं आईपीएल के नए सीजन और एक मजबूत व निडर टीम बनाने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि सौरव गांगुली साल 2019 में बतौर सलाहकार दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कई अहम लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए डायरेक्टर भी रहे हैं। वैसे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर पार्थ जिंदल ने कहा, दादा हमेशा से दिल्ली कैपिटल्स परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं। मैं उन्हें इस नई भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि उनकी देखरेख और दूरदर्शी लीडरशिप में दिल्ली कैपिटल्स IPL खिताब जीतने की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होगी। वहीं टीम के दूसरे को-ओनर और GMR स्पोर्ट्स के फाउंडर किरण कुमार ग्रांधी ने कहा, टीम फ्रेंचाइजी के बारे में गांगुली की गहरी समझ, और उनका अनुभव तथा लीडरशिप हमारे लिए बहुत कीमती साबित होगी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें