दिल्ली

‘इस्लाम अपनाने पर व्यक्ति आरक्षण का हकदार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा

शेयर करें:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया था कि इस्लाम अपनाने वाला कोई व्यक्ति पिछड़ा वर्ग आरक्षण का हकदार नहीं रहता। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पीके मिश्र और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदू सामाजिक व्यवस्था से किसी गैर हिंदू सामाजिक व्यवस्था में चला जाता है, वो इस तरह के लाभ का दावा नहीं कर सकता।

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के सात मुस्लिम समुदायों को पिछड़ा वर्ग के तौर पर मान्यता देने के फैसले को रद्द कर दिया था। तमिलनाडु सरकार ने आदेश जारी किया था कि पिछड़ा वर्ग के लोग इस्लाम अपनाने के बावजूद पिछड़ा वर्ग मुस्लिम के तौर पर आरक्षण का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट समेत कई हाईकोर्ट भी पहले साफ कह चुके हैं कि इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने पर व्यक्ति आरक्षण का हक खो देता है।

संविधान में आरक्षण के बारे में साफ कहा गया है कि ये हिंदू एससी, एसटी, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को ही मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति इनमें से किसी धर्म का है और उसे छोड़कर ईसाई या मुस्लिम बनता है, तो उसे आरक्षण नहीं मिल सकता। भारत के संविधान में धार्मिक आधार पर आरक्षण देने पर रोक लगाई गई है। पहले कई राज्य सरकारों ने अपने यहां मुस्लिम समुदाय की जातियों को आरक्षण देने की कोशिश की थी, लेकिन अदालतों ने ऐसे सभी फैसलों को रद्द कर दिया था। जिसके बाद कई बार संसद में मुस्लिमों को भी आरक्षण देने की मांग उठ चुकी है, लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि धर्म के आधार पर संविधान की आरक्षण व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाएगा। अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी अहम फैसला सुनाए जाने की वजह से तमिलनाडु सरकार को इस मामले में झटका लगा है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें