Advertisement

AAP की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पर केस दर्ज

नई दिल्ली। कभी भारत माता की जय ना बोलने का आरोप झेलने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी अब यूपी विधानसभा चुनाव को नजदीक देख तिरंगा यात्रा निकाल रही है। उनकी यह यात्रा तीन शहरों में निकाली जानी है। जिसमें 29 अगस्त से आगरा में तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद 1 सितंबर को नोएडा, 14 सितंबर को अयोध्या में तिंरगा यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि इसकी शुरुआत ही विवादों के साथ हो गई है। बता दें कि आगरा में निकले लेकिन क्योंकि परमीशन ही नहीं दी गई ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले ही झटका लग गया है। बता दें कि रविवार(29 अगस्त) को आगरा में निकाली गई आप नेताओं की तिरंगा रैली को लेकर थाना लोहामंडी में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत 17 आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन सभी पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य में आप की तरफ से सक्रियता बढ़ाते हुए तमाम कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसे में तिरंगा यात्रा भी शामिल है। बता दें कि आप नेताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली थी। कोरोना महामारी के बीच निकाली गई इस यात्रा को लेकर आरोप लगा है कि, इसमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा संजय सिंह तक ने भी मास्क नहीं लगाया था। कार्यकर्ता झुंड में बिना मास्क लगाए हुए चल रहे थे।

पुलिस ने रविवार देर रात महामारी अधिनियम के तहत आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनै सिंह सहित 17 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 450 लोग अज्ञात हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा GIC मैदान से सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, सदरभट्टी, बिजली घर आंबेडकर पार्क तक प्रस्तावित थी। लेकिन इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी। यात्रा के दो घंटे पहले यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सहमति दी, वह भी दूसरे रूट के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *