Advertisement

Big Boss OTT जीतने के बाद क्या अब सलमान खान के शो में भी दिखेंगी दिव्या अग्रवाल

मुंबई। करण जौहर के षो बिग बॉस ओटीटी  को अपना पहला विनर मिल गया है। डेढ़ महीने का सफर पार कर दिव्या अग्रवाल  बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये जीत गई हैं। इस बीच अब उनके फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या दिव्या सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में नजर आएंगी। इस पर अब एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू में दिव्या ने बिग बॉस 15 को लेकर कहा कि शो के लिए फिलहाल उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन अगर मुझे कोई कॉल आती है तो मैं शो में जाने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे ऑफर मिलता है तो मैं शो जरूर शो एक्सेप्ट करूगी। दिव्या ने आगे बताया- मैं अभी विनिंग जोन में हूं। हालांकि मुझे सलमान खान से डर लगता है लेकिन फिर भी मैं शो के लिए तैयार हूं।

वरुण सूद के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि वो हमेशा सपोर्टिव रहे हैं और जब मैं बाहर आई तो मुझे पता चला कि वो मुझे कितना सपोर्ट कर रहा है। जब वो शो में आए तो उन्होंने इतनी अच्छी बातें कहीं कि मेरा कॉन्फिडेंस अलग लेवल पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *