Advertisement

Bigg Boss 15: फिर हो रही है घर में वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री, जानें कौन-कौन आ सकता है नजर

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 के मेकर्स शो की गिरती टीआरपी को लेकर काफी परेशान है। यही कारण है कि एक बार फिर से शो में मसाला लगाने के लिए घर में वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि नए कंटेंस्टेंट्स के आने से शो में मसाला आएगा और टीआरपी में शायद उछाल आ जाए। यही कारण है कि एक बार फिर वाइल्ड कार्ड नजर आ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 2 वाइल्ड कार्ड कंटेंस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जो नेहा भसीन और राकेश बापट हैं। नेहा अभी भी गेम में बनी हुई हैं लेकिन राकेश हेल्थ इशू की वजह से शो से बाहर हो गए।

खबरों का मानें तो बिग बॉस 15 में डोनल बिष्ट, विधि पांड्या, अक्षरा सिंह और अफसाना खान एंट्री करने वाली हैं। हालांकि मेकर्स और इन सेलेब्स की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस वीकेंड का वार में इन घर में वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री हो सकती है।

बात करें अफसाना खान की तो बिग बॉस 15 की वो सबसे कंट्रोवर्शियल सदस्य रही हैं। हाल ही में खुद बिग बॉस ने उन्हें उनकी हरकतों की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी वापसी की मांग करने लगे। शायद यही कारण है कि उन्हें शो में वापस लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *