Advertisement

Bigg Boss 19 : फिनाले से ठीक पहले मालती चहर हुई घर से बेघर, बिग बॉस के मिले टॉप- 5

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 अब अपने फिनाले की ओर है। बिग बॉस में ये फिनाले वीक है। फ़िनाले वीक से पहले आख़िरी वीकेंड का वार पर अशनूर और शाहबाज घर से बेघर हो गए है। फ़िलहाल घर में गौरव, अमाल, प्रणीत, मालती, तान्या और फरहाना है। गौरव पहले से ही फाइनलिस्ट है और घर का आख़िरी कैप्टन भी है। ऐसे में बाक़ी घरवाले नॉमिनेटेड हैं और अब घर से आख़िरी एलिमिनेशन की ख़बर भी निकलकर सामने आ रही है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

बिग बॉस सीजन 19 का ये फिनाले वीक चल रहा है जिसमे फिलहाल मीडिया राउंड हुआ और अब मीडिया राउंड के बाद घर में एक मिड वीक एलिमिनेशन हुआ है जिसके बाद बिग बॉस को अपने टॉप – 5 मिल गए है। फ़िलहाल घर में गौरव, अमाल, प्रणीत, मालती, तान्या और फरहाना है।

ऐसे मी रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के अंदर हुए इस मिड वीक एविक्शन में मालती चहर घर से एलिमिनेट हो चुकी हैं। जिसके बाद गौरव, अमाल, प्रणीत, तान्या और फरहाना के रूप में बिग बॉस को अपने टॉप- 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं।

बिग बॉस में हाल ही में मीडिया राउंड हुआ था। जिसमे सबसे ज़्यादा सवाल तान्या और फ़रहाना से किए गए। तान्या मित्तल को मीडिया ने जमकर बैश किया। वहीं गौरव खन्ना से मीडिया में बच्चे को लेकर सवाल पूछा जिसके बाद गौरव भावुक हो गए। फरहाना ने जहां मीडिया के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की तो वहीं मीडिया ने प्रणीत को कटप्पा तक कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *