Advertisement

Bindi Fashion of TV Bahu’s: टीवी की बहुओं का बिंदी फैशन, स्नैक से लेकर शीशे तक बदला बिंदी का स्टाइल

नई दिल्ली। सोलह श्रृंगार में 16 ऐसी चीजें होती हैं, जो स्त्री के सुहाग की पवित्र निशानियां होती हैं। हर चीज का अपना महत्व और दौर होता है लेकिन टीवी सीरियल्स में चीजें समय के साथ बदल और बढ़ या कम हो जाती हैं। आज हम माथे पर सजने वाली बिंदी की बात करेंगे। टीवी सीरियल्स की दुनिया में बिंदी का अहम रोल रहा है। कई किरदारों को तो बिंदी की वजह से ही नई पहचान मिली है और बिंदी ही उनकी पहचान बनी लेकिन समय के साथ बिंदी का चलन कम या खत्म होता जा रहा है।

कोमोलिका वाली बिंदी

कसौटी जिंदगी की सीरियल में  उर्वशी ढोलकिया उर्फ कोमोलिका का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था, खासकर उनकी बिंदी लगाने वाला स्टाइल। एक्ट्रेस अपने किरदार को खतरनाक बनाने के लिए स्नैक टाइप या लंबी और पतली बिंदी लगाती थी।

सविता स्टाइल बिंदी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की सास का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस अपरा मेहता ने सीरियल से गोल और प्लेन बिंदी लगाने का चलन शुरू किया था। एक्ट्रेस सीरियल में काफी बड़ी और गोल बिंदी लगाती थी।

तुलसी स्टाइल बिंदी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने दो बिंदियों एक साथ लगाने का ट्रेंड शुरू किया था…। एक एक छोटी और एक लंबी बिंदी लगाती थी। उनका का ट्रेंड काफी चलन में रहा था।

कोकिलाबेन स्टाइल बिंदी

साथ निभाना साथिया की कोकिला बेन की बिंदी स्टाइल के बारे में कौन नहीं जानता था। एक्टर माथे से लेकर सिंदूर से टच होने वाली बिंदी लगाती थी, इसके साथ ही छोटी नग वाली बिंदी भी लगाती थी।

रमोला स्टाइल बिंदी

रमोला का किरदार तो आपको याद होगा। वो अपने माथे पर मल्टीपल नग वाली बिंदी से एक अजीब सा डिजाइन बनाती थी, जो देखने में काफी डरावना लगता था। एक्ट्रेस ने कहीं किसी रोज़ में रमोला का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था।