Advertisement

CM केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

मनीष सिसोदिया ने इस हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बयान दिया था  उनके बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। वहीं इस हमले को उनके बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *