Advertisement

CM योगी का आज 49वां जन्मदिन, PM मोदी- रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिवस है। वह 49 साल के हो गए है। उनका जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम आनन्‍द सिंह बिष्‍ट और माता का नाम सावित्री देवी है। एक महंत से यूपी की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले योगी आदित्‍यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्‍ट था, लेकिन नाथ सम्प्रदाय की ओर से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ रख लिया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती,  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, बिहार के राज्यपाल ने भी सीएम योगी को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम योगी के जन्मदिन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ साल 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रहे। साल 2017 वह यूपी के मुख्यमंत्री बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *