नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना का कहर कम होने लगा है। वायरस की तीसरी लहर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। महामारी के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में वायरस के 30.5 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं साथ ही 67 हजार से अधिक लोगों ने इस दौरान वायरस के विरूद्ध जंग जीत ली और घर लौट गए। देश में इस वक्त फिलहाल रिकवरी रेच 98.03 प्रतिशत बना हुआ है। यहां अच्छी खबर ये है कि वायरस के एक्टिव केस के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में आज 3.3 लाख एक्टिव केस शेष रह गए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में वायरस के 30,757 नए मामले सामने आए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 3,32,918 बनी हुई है। बीते दिन 67,538 मरीजों ने कोरोना को हराया है जिसके बाद रिकवरी का आंकड़ा 4,19,10,984 के पार हो गया है। बता दें कि बीते 24 घंटे में 11,79,705 सैंपल की कोरोना जांच की गई है।
दिल्ली में वायरस के 766 नए मामले
राजधानी दिल्ली में बुधावार को वायरस के 766 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि पांच संक्रमितों की मौत हुई है। राजधानी में अब संक्रमण दर आंशिक रूप से कम होकर 1.37 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,53,428 हो गई है जबकि 26,086 लोगों की जान जा चुकी है। बीते दिन मंगलवार को 756 नए मामले दर्ज किए गए थे। पांच लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत थी।










Leave a Reply