नई दिल्ली। कुनूर की जनता के बाद अब बीजेपी की दिल्ली इकाई की ओर से दिवंगत बिपिन रावत को लेकर एक मांग की गई है। दरअसल बीजेपी की ओर से लुटियंस दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई है। दिल्ली बीजेपी का कहना है कि अकबर रोड का नाम बदलकर दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए। इस कड़ी में नवीन कुमार जिंदल ने नई दिल्ली नगर परिषद को पत्र भी लिखा है। जिंदल ने अपने पत्र में कहा कि आपसे अनुरोध है कि अकबर रोड का नाम बदलकर जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखकर देश के पहले सीडीएस की यादें स्थायी रूप से दिल्ली में स्थापित कर दी जाएं। मुझे विश्वास है कि परिषद द्वारा जनरल रावत को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसके साथ ही नवीन कुमार जिंदल ने यह भी कहा कि अकबर एक आक्रमणकारी था और यह एक प्रमुख सड़क है इसलिए इसका नाम जनरल रावत के नाम पर ही रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी नवीन जिंदल का साथ देते हुए कि वह इस मांग के पक्ष में हैं। लेकिन इस पर एनडीएमसी द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। मैंने सोशल मीडिया पर पत्र देखे जिनमें अन्य लोगों ने भी इसी तरह के अनुरोध किए हैं। एनडीएमसी के निर्णयकर्ता निर्णय लेने से पहले उस पर विचार करेंगे।
गौरतलब है कि सड़क का बदलने को लेकर की जा रही यह मांग पहली नहीं है। बल्कि इससे पहले भी मंत्री वीके सिंह ने इस तरह का एक पत्र लिखकर अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की थी। हालांकि इसे कई बार विकृत भी किया जा चुका है। अक्टूबर में अकबर रोड के एक साइनबोर्ड को तोड़ दिया गया था और पोस्टर को ‘सम्राट हेमू विक्रमादित्य मार्ग’ के रूप में घोषित करते हुए पोस्टर लगाए गए थे। हिंदू सेना ने दावा किया था कि यह काम उसने किया है।







Leave a Reply