Advertisement

Euro 2020 : स्वीडन ने स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

सेविला। स्पेन ने सोमवार रात यहां खेले गए यूरो 2020 मुकाबले में 90 मिनट तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि इसके बाद भी वह गोल दागने में विफल रहा और उसे स्वीडन के हाथों गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश टीम ने मैच में करीब 80 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने पास रखा और इस दौरान उन्होंने 17 शॉट टारगेट पर लिए। लेकिन इसके बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाया।

इस मैच में 18 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर पेद्री भी अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने उतरे और साथ ही वह टूर्नामेंट में खेलने वाले स्पेन के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *