Advertisement

Good News: शादी के 11 साल बाद गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म

नई दिल्ली। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पैरेंट्स बन गए हैं। नवरात्रि के मौके पर दोनों बेटी के पैरेंट्स बने हैं। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। कपल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेबी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हम अपने बेबी गर्ल की इस दुनिया में स्वागत करते है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!’ प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

बता दें देबिना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी खास है। टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते-निभाते दोनों रियल लाइफ में भी पति-पत्नी बन गए। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी कर ली। दोनों बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। देबिना पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं। देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने मजबूत बॉन्ड को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

देबीना और गुरमीत ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो के साथ शेयर की। इस वीडियो में एक-एक करके पहले गुरमीत की हथेली खुलती है, जिसके अंदर देबीना की हथेली होती है और देबीना की हथेली के अंदर से इनकी बेटी की नन्ही हथेली खुलती है।टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने गुरमीत की पोस्ट को लाइक करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इस पोस्ट पर अपनी शुभकानाएं भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *