Advertisement

Happy Birthday AbRam Khan : सुहाना खान ने छोटे भाई अबराम को किया विश, शेयर किया मस्ती करते हुए क्यूट वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम खान का आज जन्मदिन है। अबराम का जन्म 27 मई 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था। आज वो अपना आठवां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खान परिवार के लाडले को बहन सुहाना खान ने इस खास मौके पर अलग अंदाज में विश किया है। उन्होंने एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों भाई बहन मस्ती करते नजर आ रहे हैं साथ ही दोनों की शानदार बॉन्डिंग की एक झलक भी दिख रही है।

सुहाना खान ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसे शेयर करते ही ये वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में सुहाना और अबराम स्विमिंग पूल में साथ नजर आ रहे हैं, दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सुहाना वीडियो शुरू करती हैं और पीछे से भाई अबराम आकर पहले तो उनके साथ पोज देते हैं, फिर बहन सुहाना को गाल पर किस करते हैं। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे ब्वॉय।’

बता दें कि सेरोगेसी से शाहरुख खान और गौरी खान, बेटे अबराम के पेरेंट्स बने हैं. सबसे बड़े बेटे हैं आर्यन खान, इसके बाद सुहाना और फिर अबराम खान हैं. सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. वह फिल्म स्टडी पर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक कोर्स कर रही हैं, जिसे पूरा कर वह वापस भारत लौटेंगी. अबराम इस समय मुंबई में पेरेंट्स के साथ हैं और बर्थडे परिवार संग ही सेलिब्रेट करने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *