Advertisement

Happy Birthday Shweta Tripathi: मिर्जापुर की गोलू गुप्ता हुईं 36 साल की, कुछ ऐसा रहा एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

नई दिल्ली। मिर्जापुर की गोलू गुप्ता तो आपको याद ही होगी। उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के चलते अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता त्रिपाठी ने कई बोल्ड और अलग किस्म के रोल निभाए हैं। एक्ट्रेस को फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

श्वेता त्रिपाठी का जन्म 6 जुलाई 1985 को दिल्ली में हुआ था। वो बचपन में अपने पैरेंट्स के साथ थियेटर में प्ले देखने जाया करती थीं। वहीं से उनको एक्टिंग का चस्का लगा था।

श्वेता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘लाखों में एक सीजन 2’ ‘मसान’, ‘हरामखोर’, ‘गॉन केश’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता के पास कई वेब सीरीज के ऑफर हैं। हाल ही में उन्होंने तापसी पन्नू की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में एक कैमियो भी किया है।

श्वेता त्रिपाठी अपने पति चैतन्य शर्मा को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पहली बार अपने पति से एक प्ले के दौरान मिली थीं। उन्हें पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से लगाव हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *