Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज़ से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, 2 खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। इंग्लैंड  के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया से चिंता बढ़ा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। भारतीय टीम जून के शुरूआत में इंग्लैंड आई थी और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद टीम तीन सप्ताह के ब्रेक पर थी। कोच रवि शास्त्री सहित कुछ खिलाड़ी ब्रेक के दौरान लंदन में विंबलडन और यूरो 2020 के मैच देखने गए थे। कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रहे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अभी पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी के नाम की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ी डेल्टा वैरियंट का शिकार हुआ है। भारतीय टीम में कोरोना के मामले सामने आने से टीम के अभ्यास मैच कराने पर संकट के बादल छाएंगे। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की अपील की थी जिस पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) विचार कर रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम में कोरोना के मामले सामने आए थे जिसके बाद ईसीबी को दूसरी टीम घोषित करनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *