नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। एक तरह से देखा जाए तो लगभग सभी टीमों ने अपना पहला मैच खेल लिया है। अब आईपीएल का रोमांच धीरे-धीरे शीर्ष पर बढ़ता जा रहा है। सीजन खिलाडियों के लिए ये आईपीएल काफी खास होगा क्योंकि इस साल खिलाड़ियों के भारत में बेहतर प्रदर्शन दिखाने का मौका होगा। जो खिलाड़ी 15वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे भी खुल सकते हैं। इसके अलावा कहा ये भी जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जो IPL 2022 के दौरान संन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं।
धोनी का ये जिगरी यार लेगा संन्यास
चन्नई सुपर किंग्स के पुराने खिलाड़ी सुरेश रैना की CSK के पूर्व कप्तान धोनी के साथ दोस्ती कितनी गहरी है ये तो सभी जानते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। सुरेश रैना और धोनी दोनों ही साथ में कई मैचों में एक साथ देखे जा चुके हैं। दोनों ने ही टीम को शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाईं लेकिन ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि मिस्टर आईपीएल के नाम से फेमस सुरेश रैना को सीएसके टीम ने रिटेन नहीं किया और ना ही मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने की कोशिश की।
आईपीएल 2020 में रैना और फ्रेंचाइजी में अनबन की भी खबरें सामने आईं थी जिसके बाद से ही दोनों की बीच रिश्तों में खटास सी आ गई थी। आईपीएल 2020 का सीजन रैना बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए थे। आईपीएल 2022 के 15वें सीजन अनसोल्ड सुरैश रैना को मैच में कॉमेंट्री करते हुए देखा जा रहा है। यहां बडा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या रैना IPL 2022 के दौरान संन्यास की घोषणा करने वाले हैं? क्योंकि पिछले एक-दो सीजन में रैना का बल्ला शांत रहा है।
















Leave a Reply